यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने अवैध हथियार बेचने और खरीदने के आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गांव कलावड़ निवासी अवनीश उर्फ कन्नू व दुष्यंत के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत के केस दर्ज जेल भेज दिया गया। टीम के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक गांव पाण्डो मोड साढौरा के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर टीम ने आरोपी अवनीश उर्फ कन्नू को काबू कर कट्टा बरामद किया। पूछताछ पर कन्नू ने बताया कि उसने कट्टा अपने ही गांव के दुष्यंत से खरीदा था। इस पर टीम ने आरोपी दुष्यंत को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद