फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तिगरा गांव के सरपंच पर लगाया गबन का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर

सार

यमुनानगर के तिगरा गांव में सरपंच पर विकास कार्यों में 3.56 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने डीसी को शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है। प्रशासन जांच कर रहा है।
विज्ञापन
डीसी को ​शिकायत देने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तिगरा में विकास कार्यों में धांधली किए जाने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने सरपंच पर 3.56 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए डीसी को शिकायत दी है। ग्रामीणों की मांग है कि सरपंच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे तुरंत प्रभाव से पद से हटाया जाए।
गांव के नरेंद्र राणा, दिलदार, गुरदेव का कहना है कि एसडीओ की प्रारंभिक जांच में दो कार्यों में गबन की पुष्टि हुई है, मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों में भी गड़बड़ियां मिली है। एक कार्य का अनुमानित खर्च 8.44 लाख आंका गया था, लेकिन प्रशासन ने केवल 5.88 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर टैंक आपूर्ति के मामले में 40,472 रुपये की अतिरिक्त राशि सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत कर पंचायत स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार और गबन पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच नियमों के अनुसार की जा रही है। भ्रष्टाचार पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें