फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरपंच ने निजी जमीन पर पंचायत फंड से बनाई गली

Fri, 03 Jul 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। ग्राम पंचायत बरौली माजरा की सरपंच पर निजी भूमि पर सरकारी फंड से गली निर्माण करवाने का आरोप लगा है। मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) छछरौली कार्तिक चौहान ने डीसी को पत्र भेजकर हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
बीडीपीओ के पत्र के अनुसार गांव बडौली माजरा निवासी जगदीश की शिकायत मुख्यमंत्री विंडो से प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि सरपंच ने अपनी निजी भूमि पर पंचायत फंड खर्च कर गली का निर्माण करवाया है, जबकि संबंधित भूमि पंचायत के नाम नहीं थी। शिकायत के बाद 29 मई को सरपंच से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में न तो कोई लिखित जवाब दिया गया और न ही मौखिक पक्ष रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले की जांच के लिए तहसीलदार छछरौली से राजस्व रिकॉर्ड का सत्यापन करवाया गया। जांच रिपोर्ट में संबंधित गली का स्थान राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार खसरा नंबर में दर्ज निजी भूमि पर पाया गया। बीडीपीओ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यदि सरकारी धन का उपयोग निजी भूमि पर किया गया है तो यह जनहित के विपरीत है और इससे ग्राम पंचायत को आर्थिक नुकसान हुआ है। इसी आधार पर सरपंच के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की गई है। बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने बताया कि डीसी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। अब आगे की कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देशों पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें