फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोटरी क्लब ने लोगों को भेंट किए कसोरे

Fri, 01 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में मिट्टी के कसोरे वितरित करते क्लब के सदस्य। संस्था
विज्ञापन
रादौर। रोटरी क्लब की ओर से पछियों के लिए पानी उपलब्ध करवाने के लिए वीरवार को शहर में 150 मिट्टी के कसोरे वितरित किए। क्लब की ओर से शहर में 500 कसोरे वितरित किए जाएंगे। सचिव भारत माटिया व पूर्व प्रधान डॉ. एससी सैनी के नेतृत्व में सदस्यों ने शहर की शास्त्री कॉलोनी, जाटनगर, बस स्टैंड रोड पर घर-घर जाकर कसोरे दिए गए। डॉ. सैनी ने कहा कि नाले व नालियों को नगरपालिका की ओर से बंद करवाकर शहर को नाली मुक्त कर दिया गया है। इसके बाद शहर में पछियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान राजीव शर्मा, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा, संदीप सैनी, राजू गुप्ता, ब्रह्मप्रकाश टंडन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें