फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुरी आदतों का त्याग करने का संकल्प

Fri, 02 Jan 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। गुरु गोबिंद सिंह के गुरु पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुद्वारा सिंह सभा रादौर की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान संगत ने बुरी आदतों का त्याग करने का संकल्प लिया।
शहर की एक्सचेंज कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका स्वागत गुप्तचर विभाग में इंस्पेक्टर परविंद्र सिंह मावी और उनके परिवार ने अपने निवास पर किया। फेरी में संगत ने गुरु की गुरबाणी का मधुर गायन सुनकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया और एक-दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परविंद्र सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरु पर्व पर हर वर्ष प्रभात फेरी निकाली जाती है और इसका सभी लोग जोरदार स्वागत करते हैं। प्रभात फेरी नव वर्ष में खुशियां लाने के साथ सभी को परमात्मा के नाम से जुड़े अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देती है और बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प दिलाती है। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सतनाम सिंह, मेजर सिंह औजला, रणजीत सिंह, सतनाम सिंह जब्बल, अशोक शुक्ला, हरमन औजला कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें