जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में एनएसएस व इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम इंचार्ज डॉ. विजय चावला के नेतृत्व में करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को मतदान करने और निष्पक्षता से इसका इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों को अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी इंचार्ज गौरव बरेजा ने मतदान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला युवा अधिकारी कार्यालय से मनीष कुमार ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद