शोभायात्रा में प्रसाद वितरित करने पहुंचे समिति के पदाधिकारी। संस्था
यमुनानगर। श्री केशव किशोरी सेवा समिति की ओर से रामनवमी के उपलक्ष्य में नेहरू पार्क मॉडल टाउन के पास के पास प्रसाद वितरण का स्टाॅल लगाया गया। संस्था सचिव सुरेंद्र लूथरा ने बताया कि समिति सदस्यों ने फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं प्रसाद व जल संगत को वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा नेत्री रोजी मलिक आनंद ने समिति सदस्यों का तिलक लगाकर उत्साहवर्धन किया। लूथरा ने बताया कि समिति धार्मिक और सामाजिक कार्य करवाती रहती है। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान विजय मेहता, भुवनेश दुग्गल, विकास कोड़ा, पूर्व पार्षद विनोद मरवाह, सुरेंद्र पुरी, अशोक भांबरी, राम मल्होत्रा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद