फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चांदपुर ब्लैक स्पॉट पर अंडरपास की प्रक्रिया दो साल से अटकी

Sun, 29 Nov 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर रोड पर जोड़ियों में अंधेरी सड़क से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम करने के दावे धरातल पर बेअसर साबित हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से चिह्नित कई खतरनाक स्थानों पर सुधार कार्य अब तक निविदा प्रक्रिया में ही उलझे हुए हैं।
कहीं दो साल से अंडरपास बनाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई तो कहीं सड़क चौड़ी करने की योजना फाइलों में ही अटकी है। इसका खामियाजा वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ रहा है। जिले के तीन प्रमुख मार्गों पर वर्ष 2022 से 2024 के बीच कुल 88 सड़क हादसे हुए, जिनमें 47 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक से विश्वकर्मा चौक के बीच सबसे अधिक 51 हादसे हुए और 27 लोगों की जान चली गई। इसी तरह जगाधरी रेस्ट हाउस से खेड़ा पावर हाउस तक 23 हादसों में 11 लोगों की मौत हुई, जबकि होटल स्क्वायर से समता योग आश्रम मार्ग पर 14 हादसों में नौ लोगों की जान गई। इन तीनों मार्गों को कई वर्षों से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है।
हादसों को रोकने के लिए जरूरी सुधार कार्य अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। चांदपुर बाईपास पुल के पास भी लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। यहां अंधेरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए रोशनी की व्यवस्था और ग्रिल लगाई गई हैं, लेकिन करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अंडरपास बनाने की प्रक्रिया लगभग दो साल से लंबित है।
इसी तरह जगाधरी रेस्ट हाउस से खेड़ा पावर हाउस तक सड़क को चार मार्गीय बनाने का प्रस्ताव भी आगे नहीं बढ़ पाया है। पंचकूला-कालानौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौ ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। थाना छप्पर और करेहड़ा खुर्द में उपरगामी पुल बनाए जा चुके हैं, लेकिन थाना छप्पर में अधोया मोड़ की तरफ से वाहन गलत दिशा में पुल पर चढ़ रहे हैं।
इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सुंडेल, हरनौल और कैथल मार्ग पर संकेतक और कैट आई लगाई गई हैं, लेकिन कालानौर जंक्शन पर गति अवरोधक नहीं है। खंडवा चौक पर गति अवरोधक बना हुआ है, लेकिन उस पर सफेद-पीली पट्टियां नहीं हैं। यहां लगी कैट आई भी खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब : हैरतजीत
जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर ने बताया कि ब्लैक स्पॉट पर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर काम शुरू करवाया जा चुका है। इस सप्ताह सड़क सुरक्षा की बैठक होने की संभावना है। इसमें संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। कुछ चिह्नित बिंदुओं पर सुधार के लिए सोमवार को ही आदेश जारी किए जाएंगे।

रादौर रोड पर जोड़ियों में अंधेरी सड़क से गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें