फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चालान काटने के बाद थप्पड़ जड़ने वाला पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चालक मधुर कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुमार को चालान के बाद थप्पड़ जड़ने के आरोपी पुलिसकर्मी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई वायरल हुई वीडियो देखने के बाद एसपी द्वारा की गई। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा पर वाहनों की जांच के दौरान बाइक की आरसी न होने पर चालान काटने के बाद उसने भूपेंद्र सिंह से बहस की। इसके बाद उसे थप्पड़ जड़ दिया। भूपेंद्र ने इसकी शिकायत एसपी को देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एएसपी हिमांद्री कौशिक को सौंप दी।
विज्ञापन


भूपेंद्र कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया था कि बुधवार को वह बहन की दवा लेने के लिए बाइक पर सहारनपुर के चिलकाना जा रहा था। रास्ते में हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा के साथ लगते कलानौर नाके में कुछ पुलिस वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच के लिए वह भी नाके पर रुका और उसने अपनी बाइक के दस्तावेज दिखाए। लेकिन उस समय उसके पास आरसी नहीं थी। उसने मोबाइल में आरसी दिखाई, लेकिन पुलिस कर्मी ने उसे नहीं माना और उसे डांटना शुरू कर दिया। भूपेंद्र का आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसने वीडियो बनानी शुरू की तो उसका मोबाइल लेकर जमीन पर दे मारा। आरोप है कि पुलिस कर्मी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। एसपी को शिकायत देकर भूपेंद्र ने मांग की है कि पुलिसकर्मी के कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो देखी। जिसके बाद एसपी ने पुलिसकर्मी को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच एएसपी हिमांद्री कौशिक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें