फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जांच में जुटी पुलिस जल्द कर सकती है आरोपियों का खुलासा

Tue, 04 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन दिन पहले स्कॉर्पियो सवार पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को कुछ तथ्य हाथ लगे हैं। पुलिस अब और गहनता से मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले खाली खोल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। सूत्रों का दावा है कि एक दो दिन में ही पुलिस वारदात का खुलासा कर सकती है।
बीते शनिवार को रादौर थाना के सतगौली गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने पीड़ित शेर सिंह की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि बाइक सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो को रोकर कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना स्थल से तीन खोल मिले थे। पुलिस ने खोल कब्जे में लेकर जांच को भेज दिए थे। इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस केस का सा करने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि एक दो दिन में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें