फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खाटू श्याम के दर्शन के बाद पीजी में रची थी मां की हत्या की साजिश

Mon, 12 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बलजिंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शामपुर गांव में मां की हत्या के मामले में आरोपी बेटे गोमित राठी ने जिस कुल्हाड़ी से अपनी मां बलजिंद्र कौर को मौत के घाट उतारा था, वह पुलिस ने बरामद कर ली है। मां की हत्या के मामले में आरोपी गोमित राठी की साजिश किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकली।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गोमित ने 18 दिसंबर को ही भारत आने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था। इसमें उसने अपने खास दोस्त पंकज पूनिया को शामिल किया, जिसने न सिर्फ गोमित को छिपाने बल्कि उसके ठहरने और आने-जाने की पूरी व्यवस्था संभाली। 18 दिसंबर को गोमित के भारत पहुंचने पर पंकज उसे दिल्ली एयरपोर्ट से रिसीव करने पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों सीधे राजस्थान के खाटूश्यामजी दर्शन करने चले गए। वहां पर दर्शन के बाद गोमित करनाल के एक पीजी में पहुंचा। यहीं बैठकर गोमित ने अपनी मां बलजिंद्र कौर की हत्या की पूरी योजना बनाई। गोमित को अपनी मां की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि बलजिंद्र कौर रोजाना देर शाम पशुओं को चारा डालने के लिए पशु बाड़े में जाती है।
इसी जानकारी का फायदा उठाकर 24 दिसंबर को वह शामपुर गांव पहुंचा। गांव पहुंचते ही वह अपने ही पशु बाड़े में छिप गया और सभी लाइटें बंद कर दीं। रात करीब नौ बजे जैसे ही बलजिंद्र कौर वहां आई, गोमित ने उस पर हमला कर दिया। पहले सिर पर वार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पानी की हौद में फेंककर वह उसी रात करनाल पीजी में लौट गया। हत्या के बाद गोमित करनाल में बैठकर परिजनों के फोन का इंतजार करता रहा। पशु बाड़े में हौद के अंदर बललिंद्र कौर का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। 25 दिसंबर की सुबह परिजनों ने गोमित को फोन कर मां की हत्या की सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर उसने खुद को विदेश में बताते हुए कहा कि वह फ्लाइट पकड़कर इंडिया आ रहा है। बताया जा रहा है कि गोमित पहले से ही करनाल से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुका था। 26 दिसंबर को कुछ रिश्तेदार उसे लेने एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उसने मां की मौत पर रोने का दिखावा किया। गांव शामपुर पहुंचने के बाद मां को खुद ही मुखाग्नि दी।

बलजिंद्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें