संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। श्री राम कृष्ण रामलीला मंच जठलाना द्वारा आयोजित रामलीला में सुग्रीव मित्रता व बाली वध का मंचन किया गया। इस दौरान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
मंचन में दर्शाया गया कि जब रावण माता सीता का हरण करके अपने साथ ले जाता है, तब राम व लक्ष्मण सीता को वन में ढूंढते हैं और विलाप करते हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात हनुमान जी से होती है और हनुमान जी श्री राम से सारा वृतांत जानकर उन्हें सुग्रीव से मिलाते हैं।
सुग्रीव राम को अपने साथ हुए सारी व्यथा बताते हैं कि कैसे उनकी पत्नी को उसके भाई बाली ने हरण कर उनका सारा राज्य अपने पास रखा हुआ है। तब श्रीराम सुग्रीव से कहते है कि वह उनकी पत्नी को बाली से छुड़ाएंगे और उसका राज्य भी उसे वापस दिलाएंगे। उसके बाद सुग्रीव श्री राम से वादा करते हैं कि वे सभी सीता माता को ढूंढने में उनकी हर संभव मदद करेंगे।