फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चारा लेने गया व्यक्ति लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। थाना क्षेत्र के गांवपोटली से खेत में चारा लेने गया एक व्यक्ति लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। जठलाना पुलिस को दी शिकायत में पोटली गांव निवासी शक्ति ने बताया कि उसके पिता दो भाई है। उसके ताऊ के पास कोई संतान नहीं है। 15 वर्ष पहले उसकी ताई की भी मृत्यु हो चुकी है। ताई की मृत्यु के बाद से ही उसका ताऊ दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। 22 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे उसका ताऊ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। लेकिन उसके बाद वह लौटकर घर वापस नहीं आया। उन्होंने आस पास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें