फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साइबर ठगों को सिम कार्ड उपलब्ध करने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों को मोबाइल सिम कार्ड उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। सितंबर माह में यमुनानगर निवासी एक कारोबारी के साथ ऑनलाइन ठगी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला था कि जिस नंबर से फोन कर ठगी की गई थी वह राहुल निवासी पलवल का था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि एक आरोपी राहुल को काबू किया गया है। जांच के बाद अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें