फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल नंबर न मिलने से नाराज नर्सिंग छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोल नंबर न मिलने से नाराज होकर नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन किया। उन्होंने डीसी की अनुपस्थिति में डीआरओ सतीश भारद्वाज को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं सर्बजीत कौर, प्रियंका, नेहा, सरिता, अमरजीत, हरजीत, अंजू ने बताया कि हम बीएससी नर्सिंग की दूसरे साल में पढ़ती हैं और परीक्षाएं और प्रेक्टिकल अभी चल रहे हैं।

सर्बजित का कहना है कि हमारे रोल नंबर यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए जा चुके हैं, परंतु कॉलेज के डायरेक्टर उन्हें रोल नंबर नहीं दे रहे हैं, जबकि हम कॉलेज को दी जाने वाली सारी फीस भी दे चुके हैं। उन्होेंने डीसी से गुहार लगाई कि उनके रोल नंबर जारी किए जाएं। जिससे उनका एक साल बच सके।
विज्ञापन


डीआरओ सतीष भारद्वाज से बात कि गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में कॉलेज के डायरेक्टर से बात करके ही बताया जा सकता है। छात्राओं की समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी। इस बारे में कॉलेज के डायरेक्टर मुकेश कांबोज ने कहा कि छात्राओं को इसके बारे में पहले ही बताया जा चुका था कि यूनिवर्सिटी के नियम के अनुसार अगर कोई छात्र अथवा छात्रा पहले साल में दो से अधिक पेपरों में फेल हो जाता है, तो उसको रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी द्वारा ही कॉलेज के 13 छात्राओं को अयोग्य बताते हुए रोल नंबर नहीं जारी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें