फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की जनता ने दिया ‘हाथ’ का साथ, शहरियों ने खिलाया कमल

विज्ञापन
जीत के बाद समर्थकों के साथ विजयी निशान बनाती साढौरा सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेणूबाला - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद यमुनानगर से बीजेपी के घनश्यामदास अरोड़ा और जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। घनश्याम दास बहुत की नजदीकी मुकाबले में इनेलो के प्रत्याशी दिलबाग सिंह से 1455 वोटों से ही जीत हासिल कर सकें। जबकि शुरू के राउंड से पिछड़ने के बाद जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर ने अंतिम समय में कांग्रेस के अकरम खान को 16373 वोटों से हराया। जबकि साढौरा सुरक्षित सीट से कांग्रेस की रेनू बाला पहले राउंड से ही बढ़त बनाएं रखी और बीजेपी के बलवंत सिंह को चौथी बाद विधानसभा जाने से रोक दिया। उन्होंने 17020 वोटों के अंतर से जिले की सबसे बड़ी जीत हासिल की। रादौर में भी बीएल सैनी ने 51 साल बाद कांग्रेस को जीत दिलवाई। उन्होंने भाजपा के कर्णदेव कांबोज को नजदीकी मुकाबले में 2541 वोट से हराया। कर्णदेव कांबोज पिछली सरकार में इंद्री से विधायक और सरकार में मंत्री थे। इस बार श्याम सिंह राणा की टिकट काटकर उन्हें रादौर से मैदान में उतारा था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें नकार दिया। जिले के चुनाव परिणाम में खास बात ये रही कि गांव से कांग्रेस जीतकर आई, जबकि शहरी वोटरों ने एक बार फिर से बीजेपी का साथ दिया। हालांकि यमुनानगर सीट पर इनेलो के दिलबाग सिंह दूसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई।
विज्ञापन

बॉक्स
चारों सीटों के विधायक
सीट पार्टी विजेता वोट उपविजेता पार्टी वोट मार्जन
साढौरा सु. कांग्रेस रेनूबाला 65806 बलवंत बीजेपी 48786 17020
जगाधरी बीजेपी कंवरपाल 66376 अकरम कांग्रेस 50003 16373
यमुनानगर बीजेपी घनश्यामदास 64849 दिलबाग सिंह इनेलो 63393 1455
रादौर कांग्रेस बीएल सैनी 54087 कर्णदेव बीजेपी 51546 2541
बॉक्स
ये रहा फाइनल रिजल्ट
साढौरा
-कांग्रेस पार्टी की रेनू बाला को 65806 मत, बीजेपी के उम्मीदवार बलवंत सिंह को 48786, जेजेपी की डा. कुसुम शेरवाल को 14960, बहुजन समाज पार्टी के सहीराम को 25874, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नाथी राम खेड़ा को 2880, इनेलो पार्टी की उम्मीदवार सुषमा देवी को 1285, कम्प्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार अरूण कुमार को 948, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के उम्मीदवार अनिल कुमार गागट को 400, स्वराज इंडिया पार्टी के उम्मीदवार चमन लाल को 225, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार धर्मपाल को 287, भारतीय वीर दल के उम्मीदवार नायब सिंह को 246, भारतीय सर्वोदय पार्टी के उम्मीदवार मंगत राम को 486, जिंदाबाद क्रांति पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह को 553, निर्दलीय उम्मीदवार गुलशन कुमार को 535, निर्दलीय उम्मीदवार देशराज को 411, निर्दलीय उम्मीदवार बेटा मामचंद रत्तू को 348 वोट मिले और नोटा को भी 452 वोट डाले गए।
जगाधरी
-भाजपा उम्मीदवार कंवर पाल को 66376, कांग्रेस के उम्मीदवार अकरम खान को 50003, इनेलो के उम्मीदवार बलजीत शर्मा को 861, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार आदर्श पाल को 47988, जेजेपी पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह को 2342, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार नरेश कुमार को 460, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार प्रवीन कुमार को 270, जिंदाबाद क्रांति पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह को 307, निर्दलीय उम्मीदवार जगदीप सिंह को 370, निर्दलीय उम्मीदवार योगेश सेठी को 641 वोट तथा नोटा को 1091 वोट मिले।
विज्ञापन

यमुनानगर
-भाजपा उम्मीदवार घनश्याम दास अरोड़ा को 64848, इनेलो के दिलबाग सिंह को 63397, कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल चौहान को 9784, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार योगेश कुमार को 7731, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार सतीश त्यागी को 216, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविन्द्र सिंह खालसा को 615, जेजेपी के उम्मीदवार शैलेश त्यागी को 2039, निर्दलीय उम्मीदवार मनदीप कौर को 298, निर्दलीय उम्मीदवार रोहित रोजर को 231, निर्दलीय उम्मीदवार शम्मी कूपर को 430 और नोटा को 1165 वोट डाले गए।
रादौर
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बिशन लाल सैनी को 54087, बीजेपी के कर्णदेव काम्बोज को 51546, इनेलो के उम्मीदवार राजबीर को 3687, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार महिपाल को 18567, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार हरबंस कुमार को 2589, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश लाल को 1419, सर्वहित पार्टी के उम्मीदवार रवि कुमार को 779, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र कुमार को 677, जेजेपी के उम्मीदवार मांगाराम को 7161, निर्दलीय उम्मीदवार मनप्रीत कुमार को 509 और नोटा को 1126 वोट मिले।
बॉक्स
20 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट
-चारों सीटों पर नोटा से भी कम वोट हासिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 20 रही। इनमें सबसे ज्यादा साढौरा में सात, जगाधरी और यमुनानगर में पांच-पांच और रादौर में सबसे कम तीन प्रत्याशी रहे। जगाधरी में नोटा को 1091, यमुनानगर में 1165, रादौर में 1126 और सबसे कम साढौरा में 452 वोट पड़े।
जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल कुमार ने बताया कि शांतिपूर्वक तरीके से मतगणना की गई। मतगणना स्थलों पर चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार सुरक्षा के तथा अन्य इंतजाम व्यापक तौर पर किए गए थे। आम जनता को राउंड अनुसार चुनाव के परिणामों की जानकारी देने के उद्देश्य से ध्वनि व्यवस्था का मतगणना केन्द्र के मुख्य द्वार तक विस्तार किया गया था। रिटर्निंग अधिकारी की तरफ से विजयी विधायकों को मौके पर ही सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें