राजकीय स्कूल मिल्क खास में पौधरोपण करते संस्था के पदाधिकारी। संस्था
व्यासपुर। हर आंगन खुशियां संस्था ने अपना सातवां स्थापना दिवस राजकीय उच्च विद्यालय, मिल्क खास में उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था की ओर से विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया और प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्टेशनरी व शिक्षण सामग्री वितरित की गई। प्रधानाचार्य कर्म सिंह राठी और मास्टर पवन कश्यप ने संस्था के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की ओर से डॉ. अमित सैनी ने की। संस्था के संस्थापक अमित मंगला ने बताया कि पिछले सात वर्षों से संस्था समाजहित के कार्यों में सक्रिय है। इस अवसर पर शुभम धीमान, अमित वर्मा, सीमा सिंगला, संदीप, अशोक धीमान, जसवंत सैनी मौजूद रहे। संवाद