व्यासपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी। आयोजक
व्यासपुर। श्री आशा दीप कल्याण समिति की ओर से क्षेत्र के एक गांव की जरूरतमंद कन्या का विवाह कराया गया। विवाह समारोह निजी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। समिति की ओर से वर-वधू को आशीर्वाद स्वरूप घरेलू सामान और कुछ जेवरात भी दिए गए। मुकेश बंसल ने बताया कि कन्या के विवाह में समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। वर-वधू पक्ष के स्वागत और खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई। समिति संयोजक प्रवीण मंगला और अशोक केसरी ने बतााय कि जनकल्याण समिति प्रतापनगर के सदस्यों ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर गौरव सिंगला, विपिन सिंगला, अतुल सिंगला, प्रवीण बंसल, बबलू मेहंदीरत्ता, श्यामलाल फ्रूटवाला, सुरेंद्र शर्मा, नरेश वर्मा मौजूद रहे।