फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिल्ली से लाए सामान पर स्टीकर लगाकर बेचता था संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजपुर में खेतों में बनी फैक्टरी का संचालक दिल्ली से मोटरसाइकिलों के पार्ट लेकर आता था और यहां उन पर विभिन्न कंपनियों के नाम के स्टीकर लगाकर बाजार में महंगे दामों पर बेचता था। सोमवार देर रात तक चली सीएम फ्लाइंग की छापेमारी के दौरान फैक्टरी से भारी मात्रा में मोटरसाइकिलों के पार्ट्स, स्टीकर व पेंट बरामद किया गया। फैक्टरी संचालक बरामद सामान का कोई बिल व अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया। पुलिस ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब रोड पर परदेसी ढाबा फैजपुर के पीछे एक फैक्टरी में विभिन्न मोटरसाइकिल कंपनियों के प्लास्टिक के नकली पार्ट्स बनाये जाते हैं। जो फैक्टरी मालिक प्रतापनगर निवासी प्रत्यक्ष गोयल मोटर साइकिल के प्लास्टिक पार्ट्स को पेंट करके उन पर विभिन्न कंपनियों के मोटरसाइकिल के स्टीकर लगाकर उनको बाजार में असली कंपनी के पार्ट्स बताकर महंगे दाम में बेचकर काफी पैसा कमा रहा है और सरकार को अनुचित हानि पहुंचा रहा है। इस सूचना पर उसके नेतृत्व में एसआई गुरचरण सिंह व एएसआई परविंद्र कुमार की टीम गांव फैजपुर में पहुंची। यहां उन्होंने परदेशी ढाबा के पीछे फैक्टरी में दबिश दी तो एक व्यक्ति मौके पर मिला। उसने फैक्टरी संचालक का नाम प्रत्यक्ष गोयल बताया। जांच करने पर फैक्टरी से विभिन्न कंपनियों की मोटरसाइकिलों के मडगार्ड, वाइजर, साइड पैनल, टेल पैनल व अन्य पार्ट मिले। जिन पर विभिन्न कंपनियों के स्टीकर लगे हुए थे। फैक्टरी संचालक से फोन पर पूछताछ करने पर बताया कि वह विभिन्न कंपनियों के मोटर साइकिल के मडगार्ड, वाईजर, साईड पैनल, टेल पैनल, व स्टीकर इत्यादि कच्चा माल दिल्ली से खरीद कर लाता है और उन पर पेंट करके विभिन्न मोटरसाइकिल कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचता हैं। लेकिन न तो वह इससे संबंधित कोई दस्तावेज पेश कर पाया और न ही अनुमति पत्र। ऐसा कर आरोपी फैक्टरी संचालक ने धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस दौरान फैक्टरी से प्लास्टिक पार्टस पर स्प्रे करने के वाली एक स्प्रे गन व पाईप, एक बड़ा फिल्टर, एक छोटा फिल्टर व चार डिब्बे पेंट, कच्चा माल टेल पैनल, साईड पैनल के 600 पीस, वाईजर 150 पीस, मडगार्ड 350 पीस, तैयार माल टेल पैनल, साईड पैनल 60 पीस, वाईजर 220 पीस, मडगार्ड 120 पीस, स्पलेंडर, प्लेटिना, डिस्कवर, सुपर स्पलैंडर, अपाचे, स्टार स्पोर्टस, एक्टिवा व सीटी 100 आदि मोटर साईकलों के स्टीकर बरामद किए गए।
विज्ञापन

प्रतापनगर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि आरोपी फैक्टरी संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें