फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने कचरा उठवाया, हड़तालियों ने सड़कों पर गिरवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की लगातार पांचवें दिन जारी हड़ताल के बीच रविवार को नगर निगम अफसरों ने काम पर आ रहे करीब 150 स्थाई व ठेकेदार के कर्मियों से सफाई व कचरा उठान के प्रयास किए, पर इसमें कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि ये कार्य पुलिस की मदद से किया जाना था, पर कई जगह बिना पुलिस कचरा उठा कर जा रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हड़ताली कर्मियों ने रोक सड़कों पर खाली करवा दिया। बाद में नगर निगम के एएमसी धीरज कुमार और नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन

संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज की मानें तो अफसरों ने उन्हें सफाई व कचरा उठान का कार्य होने देने का आह्वान किया, पर प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कर दिया है कि मांगें पूरी न होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके तहत अभी हड़ताल को 26 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है।
त्योहारों के बीच सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर (नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र) के सूरत के हाल बिगड़ गए हैं। पांच दिन से अधिकांश क्षेत्र में घरों-गलियों-सड़कों से कचरे का उठान नहीं हुआ। ज्यादातर गलियों-सड़कों व चौक-चौराहों पर झाड़ू भी नहीं लग रही। बता दें कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के पास कुल 723 (433 अनुबंधित व 105 स्थाई) सफाई कर्मी हैं, जिनमें करीब 550 हड़ताल के ऐलान के बाद से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर लगातार पांचवें दिन हड़ताल जारी रख नगर निगम व दमकल के कर्मी नगर निगम यमुनानगर कार्यालय परिसर में जुटे। यहां शाखा प्रधान जनकराज की अगुवाई में धरना दिया। इसका संचालन शाखा सहसचिव रमेश कुमार ने किया। समर्थन में सीटू जिला सचिव शरबती, आंगनबाड़ी जिला प्रधान रेखा सैनी, जिला सचिव सुनीता, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से जिला सचिव जोत सिंह, बिजली निगम यूनियन से राज्य नेता सतीश जांगडा पहुंचे। सभी ने लंबित मांगें पूरी न होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। मौके पर विनोद त्यागी, रोशनलाल, राजवीर, राजकुमार धारीवाल, राजकुमार, रमन, जीतो, राजबाला, कमलेश, शेर सिंह, विरेंद्र धीमान, जगविंद्र सिंह, विक्की वालिया, तेजिंद्र सिंह, सतनाम सिंह मौजूद रहे।
संघ के राज्य महासचिव मांगेराम ने बताया कि 24 अक्टूबर (आज) हड़ताली व अन्य कर्मचारी सड़कों पर उल्टे झाड़ू व काले झंडे लेकर शहर में जुलूस यात्रा निकालेंगे। राज्य कमेटी के फैसले अनुसार प्रदेशव्यापी हड़ताल 26 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। ये हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार संघ के प्रतिनिधियों को बुलाकर बातचीत के माध्यम से मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं करती।
विज्ञापन

प्रयास किए कि सफाई व कचरा उठान व्यवस्था को सुचारू किया जा सके, लेकिन इसमें हड़ताली कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
-सुरेंद्र चोपड़ा, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें