फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अचानक बंद हुआ नंबर, नया सिम लिया तो खाते से गायब मिले 5.87 लाख रुपये

Thu, 29 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने सिम कार्ड स्वाइप कर समालखा के भोड़वाल माजरी गांव निवासी कर्ण सिंह के खाते से 5.87 लाख रुपये की ठगी कर ली। अचानक मोबाइल फोन बंद होने पर दूसरा सिम एक्टिवेट कराया तो उन्हें खाते से रुपये निकलने का पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भोड़वाल माजरी निवासी नीरज ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके 16 जनवरी को उनके पिता का मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया, उनके सिम कार्ड को भी बंद दिखाया गया, जिसके बाद उन्होंने उसी नंबर की दूसरी सिम कार्ड ली। जैसे ही मोबाइल फोन में सिम कार्ड को एक्टिव किया तो उनके पास 10 हजार रुपये खाते से कटने का मैसेज आया, तुरंत ही बैंक शाखा में पहुंचकर जानकारी ली, जिससे पता चला कि उनके खाते से 5,87,860 रुपये निकल गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें