फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भारत विकास परिषद साढौरा शाखा की नई टीम ने ली शपथ

Mon, 26 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। भारत विकास परिषद की साढौरा शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नई टीम पर शपथ दिलाई गई।
समारोह में परिषद के प्रांतीय संयोजक सतीश कांबोज ने शाखा अध्यक्ष पद के लिए अमित बांगा व गगन गोयल को सचिव, विनीत सहगल कोषाध्यक्ष एवं उमा अग्रवाल को महिला सहभागिता प्रमुख की शपथ दिलाई। अमित ने उपाध्यक्ष पर्यावरण, सौरभ अत्री ने उपाध्यक्ष संपर्क, पूर्ण चंद ने उपाध्यक्ष सेवा, सोहित जैन ने उपाध्यक्ष संस्कार केंद्र की शपथ ली। वहीं छह नए सदस्यों ने भी परिषद में शामिल होते हुए शपथ ग्रहण की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल ने कहा कि भाविप निस्वार्थ भाव से समाज एवं देश हित में कार्य करने वाले लोगो की संस्था है। संपर्क सहयोग, संस्कार ,सेवा एवं समर्पण इन पांच सूत्रों पर चलते हुए परिषद के सदस्य राष्ट्र निर्माण का कार्य करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद द्वारा वर्ष भर चलाई गतिविधियों के माध्यम से युवा वर्ग में देश भक्ति पूर्ण संस्कार भरने का कार्य भी करने का प्रयास भी सदस्यो द्वारा किया जाता है। मुख्य अतिथि रमेश चंद् बिट्टू ने भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर हरजेश धीमान, नसीम जावेद, हरिंदर शर्मा, सुधीर गर्ग, शारदा शर्मा,आशा वधावन, दर्शाना रानी, प्रिंयका, कंवलजीत सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें