फॉगिंग करता कर्मचारी। नगर पालिका
साढौरा। नगर पालिका ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर में फॉगिंग अभियान शुरू किया है। चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि शेड्यूल बनाकर प्रत्येक वार्ड में फोगिंग की जानी है। यह काम सात दिनों में निपटा लिया जाएगा। डेंगू, मलेरिया व अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए उन्होंने कस्बावासियों से अपने घर व आसपास की खाली जगहों पर जलभराव न होने देने तथा नियमित सफाई रखने की अपील की है। संवाद