फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर निगम 52 श्मशान घाटों की सुधारेगा हालत

Fri, 09 Oct 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर के 52 श्मशान घाटों के हालात सुधरने की उम्मीद जगी है। निगम की ओर से विभिन्न श्मशान घाटों में रास्ते, दाह संस्कार शेड, बैठने की जगह, लकड़ी रखने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, चहारदीवारी और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम करवाए जा रहे हैं।
वहीं, 12 श्मशान घाटों के विकास के लिए 2.71 करोड़ रुपये के कार्यों की प्रक्रिया चल रही है। कुछ कार्यों के लिए निविदा मांगी गई है। कई के लिए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं। नगर निगम के अनुसार वार्ड चार स्थित नाभ श्मशान घाट के रास्ते के निर्माण के लिए 54.05 लाख रुपये और भगवानगढ़ श्मशान घाट के रास्ते के लिए 47 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर निविदा प्रक्रिया में भेजा गया है।
विज्ञापन

मांडखेड़ी की टपरिया स्थित श्मशान घाट के जीर्णोद्धार पर 25 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। जम्मू कॉलोनी श्मशान घाट में चहारदीवारी और शेड निर्माण के लिए 37.01 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। औरंगाबाद श्मशान घाट के लिए 25 लाख रुपये, मंडेबरी के लिए 7.40 लाख, खेड़ी रांगडान के लिए 19.47 लाख और रामनगर खेड़ी रांगडान के लिए 6.91 लाख रुपये के विकास कार्यों की प्रक्रिया चल रही है।
कांसापुर श्मशान घाट के लिए 25 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार है, जो डी-प्लान के तहत दर स्वीकृति की प्रक्रिया में है। कांसली श्मशान घाट के लिए भी 25 लाख रुपये के काम की निविदा प्रक्रिया चल रही है। ससौली रोड स्थित अमरपुरी श्मशान घाट में अधूरे शौचालय का काम पूरा करवाने के लिए नए सिरे से प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद बताया कि सभी श्मशान घाटों में जरूरत के अनुसार काम को प्राथमिकता देने, सफाई व्यवस्था सुधारने और जर्जर सुविधाओं की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी कर उन्हें जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें