मॉडल टाउन में अवैध होर्डिंग हटाती निगम की टीम। संवाद
- फोटो : 1
यमुनानगर। शहर में अवैध अतिक्रमण और विज्ञापनों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान मॉडल टाउन और छोटी लाइन क्षेत्र में दुकानों के आगे सड़क पर लगाए गए अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, साइन बोर्ड और अन्य विज्ञापन सामग्री हटाई गई। कार्रवाई के चलते कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और आमजन को राहत मिली। एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सड़क तक बोर्ड रखकर अतिक्रमण किया हुआ था, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी और यातायात भी प्रभावित हो रहा था। संवाद