यमुनानगर। शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से आमजन को राहत दिलाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने अभियान को तेज कर दिया है। निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में घूम रहे लावारिस कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी और रेबीज टीकाकरण कराया जा रहा है।
इस कार्य के लिए चनेटी गांव में स्थापित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर को केंद्र बिंदु बनाया गया है, जहां वैज्ञानिक पद्धति से पूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक 100 से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को डॉग शेल्टर में आइसोलेट कर निगरानी में रखा जाता है, ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद सुरक्षित रूप से अपने क्षेत्र में वापस छोड़े जा सकें। इससे कुत्तों की आबादी पर नियंत्रण होगा और रेबीजके फैलाव पर भी प्रभावी रोक लगेगी। संवाद