फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांसद ने बिलासपुर मंडी में जानीं किसानों की समस्याएं

Sun, 29 Sep 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। धान की खरीद शुरू होते ही अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने अनाज मंडी बिलासपुर को दौरा कर किसानों व आढ़तियों से मिले। उन्होंने किसानों और आढ़तियों ने उनकी समस्याएं जानीं और धान की खरीद का जायजा लिया।
सांसद चौधरी ने कहा कि धान का सीजन शुरू हो चुका है वही प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए है। ऐसे में किसानों व आढ़तियों को संयम से काम करना होगा। किसी के बहकावे में न आए। समय रहते अपनी फसल को सूखा कर मंडी तक पहुंचाएं। सांसद के समक्ष जिला राइस मिलर्स, अनाज मंडी के आढ़तियों व किसानों ने अपनी समस्याओं को रख समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिला राइस मिलर्स के प्रधान मनीष बंसल ने कहा कि अभी तक प्रदेश में विभाग के द्वारा राइस मिलर्स का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। जिसके कारण राइस मिलर्स व आढ़ती परेशानी के दौर से गुजर रहे है। आने वाले समय में समस्या विकराल रूप धारण करेंगी। विभाग व केंद्र सरकार मिलर्स की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहही है।
जिसका खामियाजा आने वाले समय में आढ़तियों व किसानों को भी भुगतना पड़ेगा। आढ़ती व किसान शिव कुमार बंसल, अक्षत बंसल, पंकुश खुराना, परमजीत सिंह, अनिल कुमार ने कहा कि मंडी में प्रतिदिन किसान हजारों क्विंटल धान लेकर पहुंच रहे है, लेकिन विभाग द्वारा ढीला रवैया अपनाते हुए खरीद में तेजी नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन

इससे मंडी में धान को रखने की जगह कम पड़ती जाएगी। इसके सा समय के अनुसार धान की खरीद न होने के कारण किसानों को मंडी में दिन रात जाग कर अपनी फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। इस मौके पर अतुल बंसल, सुनील कुमार, जसवंत कुमार, जरनैल सिंह, भूषण गुर्जर, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें