संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बे में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह अनाज मंडी व्यासपुर में हर्षोल्लास, उमंग व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को की जाएगी।
इसी कड़ी एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को बैठक ली। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए इसके आयोजन में अनुशासन, स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर आयोजन को सफल बनाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में विद्यालयों की सहभागिता, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, मंच एवं ध्वनि प्रणाली, स्टेज प्रबंध, रंगोली, आमंत्रण पत्र तथा दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।