साढौरा। विधायक रेनू बाला ने शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार व वार्ड आठ में नगर पालिका की ओर से बनाए जाने वाले दो स्वागत द्वारों का शिलान्यास किया। बाजार में बनने वाले द्वार का नाम महावीर तथा वार्ड आठ के द्वार का नाम सावित्री बाई फुले द्वार रखा गया है।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि इन स्वागत द्वारों के बनने से कस्बे का सुंदरीकरण होने के अलावा युवाओं को संतों व महापुरुषों के जीवन चरित्र व शिक्षाओं बारे ज्ञान प्रदान करने में सहायता मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने बताया कि भगवान महावीर द्वार ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
वहीं सावित्री बाई फुले द्वार को लगभग सात लाख की लागत से बनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमत जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पवन सैनी, अग्रवाल सभा के प्रधान अंकित अग्रवाल, पार्षद मुकेश गर्ग मौजूद रहे।