यमुनानगर। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दशहरा ग्राउंड के पास कबाड़ी महीपाल से 15 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के आसरा खेड़ी गांव निवासी महीपाल ने बताया कि वह जगाधरी की मांडखेड़ी की टपरियों की में रहकर कबाड़ी का कार्य करता है। सोमवार को वह रेहड़ी लेकर दशहरा ग्राउंड के पास कबाड़ लेने के लिए घूम रहा था। दोपहर बाद लगभग पौने चार बजे दशहरा ग्राउंड के पास खड़ा होकर कबाड़ के रुपये गिन रहा था। तभी बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने उससे 15 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। संवाद