फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में बैठे बदमाशों ने उपलब्ध कराए थे फर्जी विदेशी नंबर, इन्हीं से कॉल कर विधायकों को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साढौरा विधायक रेनू बाला को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर धमकी देने के मामले में एसटीएफ अंबाला की टीम ने जींद जेल से छह आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने साढौरा विधायक व गोहाना विधायक समेत दिल्ली व पंजाब के कई विधायकों व पूर्व विधायकों को विदेशी नंबर से फोन कर गैंगस्टर के नाम पर धमकी देकर फिरौती मांगी थी। आरोपियों के तार दुबई में बैठे गैंगस्टरों से बताए जा रहे हैं। दुबई में बैठे बदमाशों ने ही इन्हें फेक विदेशी नंबर उपलब्ध कराए। जिनसे इन्होंने विधायकों को कॉलकर धमकी देकर फिरौती मांगी। आरोपियों की पहचान यूपी के गांव बीगरा मिल निवासी बदरे आलम, बिहार के गांव धमौरा निवासी दुलेश, केश आलम, तुर कोलिया निवासी सादिक अनवर, पुखरेडा निवासी सनोज और नवादा खास निवासी अमित यादव उर्फ राधेश्याम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से एसआईटी ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले आरोपियों से सोनीपत एसटीएफ की टीम गोहाना विधायक व सफीदों विधायक को धमकी देने के मामले में पूछताछ कर चुकी है। वहां पर आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने साढौरा विधायक के नंबर पर भी कॉल कर रुपये मांगे थे। इस पर अंबाला एसटीएफ ने उन्हें प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है।
बिहार में बैठकर करते थे कॉल, विदेशों में फैला हुआ है नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने साढौरा विधायक के साथ गोहाना विधायक जगबीर सिंह मलिक व सफीदों विधायक सुभाष देसवाल को भी विदेशी नंबर से फोन कर धमकाया था। इनके अलावा ये पंजाब व दिल्ली के भी कई विधायकों व पूर्व विधायकों को धमकाकर फिरौती मांग चुके है। पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप पर फेक नंबर के जरिए यह विधायकों को धमकी देते थे। आरोपी ये काम बिहार व यूपी में बैठकर करते थे। इनका नेटवर्क विदेशों में भी फैला हुआ है। पूछताछ में सामने आया है कि दुबई में बैठे इन आरोपियों के साथी इनको फेक नंबर उपलब्ध करवाते थे और यहां रहकर यह आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे। आरोपियों को यमुनानगर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान भारी पुलिस बल अदालत परिसर में मौजूद रहा।
विज्ञापन

ये है मामला
साढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पीए ने शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी गई थी कि 25 जून को एक बजे विधायक के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि कोई आपकी हत्या की साजिश रच रहा है। आप मेरे अकाउंट में एक लाख रुपये जमा करा दो। रुपये जमा होने के बाद वह उन्हें आगे की जानकारी देता रहेगा। वह विदेश में है और उसके पास खाने के भी रुपये नहीं है। वह रुपये मिलने पर ही आपका काम करेगा। फोन करने वाले ने कॉल कटने के बाद कई मैसेज भी भेजे। कॉल आने के बाद साढौरा विधायक रेनू बाला ने एसपी को शिकायत दी थी। जिसके बाद शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें