शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 12 साल की लड़की से 16 साल के पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी किशोर के दोस्त पर दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाने का आरोप है। पीड़ित लड़की की मां की शिपकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर व उसके दोस्त पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाने में एक महिला ने शिकायत दी है कि 24 दिसंबर को वह और उसका पति काम पर गए हुए थे। 12 साल की बेटी घर पर अकेली थी। पड़ोस का 16 साल का लड़का उसकी बेटी को किसी काम के बहाने अपने घर ले गया। वहां पर उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इसी दौरान आरोपी के 20 वर्षीय दोस्त सन्नी आ गया और वह उनकी वीडियो बनाने लग गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसकी बेटी वहां से भागकर आई। घर आने पर यह बात बताई। जिसके बाद वे शिकायत लेकर पुलिस थाना पहुंचे।
महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों लड़कों पर केस दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म करने के आरोपी की उम्र 16 साल है। हालांकि इसे वैरीफाई कर रहे हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।