कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते भारत स्काउड एवं गाइड्स यूनिट के अधिकारी व स्वयंसेवक। स्वयं
प्रतापनगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में स्वदेशी अपनाने तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करना रहा। प्रधानाचार्य तेजपाल वालिया ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पहचान से जुड़ा हुआ विचार है। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्योगों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में बीओसी छछरौली से दीपक कुमार, नरेंद्र कुमार एवं सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद