गांव बहादुरपुर में सफाई अभियान में हिस्सा लेते ग्रामीण। स्वयं
रादौर। गांव बहादुरपुर में रविवार को पौधरोपण व पॉलिथीन मुक्त गांव कार्यक्रम करवाया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाकर नीम, शीशम और विभिन्न फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में नागरिकों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारे, पोस्टर प्रदर्शनी और स्वच्छता आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को जागरूक किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलिंद्र कटारिया ने ग्रामीणों से घरों और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सरपंच सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद