फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने जलभराव वाले इलाकों का लिया जायजा

Wed, 20 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वार्ड 12 में स्थानीय लोगों से बात करतीं मेयर सुमन बहमनी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ वार्ड 12 में विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव के इलाकों का जायजा लिया। वार्ड पार्षद तिलक राज के साथ वह बाडी माजरा, ताजकपुर, रूप नगर कॉलोनी में पहुंचीं और निगम अधिकारियों को जलभराव की निकासी कराने और समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए।
सुमन बहमनी पार्षद तिलक राज, निगम अभियंता सुरेंद्र दहिया, निगम अभियंता मृणाल जयसवाल, कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार के साथ वार्ड 12 के बाडी माजरा पहुंची। उन्होंने पहले बाडी माजरा रोड व रूप नगर का जायजा लिया। इसके बाद बाडी माजरा रोड पर सरकारी स्कूल के पास पहुंचे। यहां सीवरेज ब्लॉक होने से जलभराव हो रहा था।
विज्ञापन

मेयर ने निगम अधिकारियों से बारे में जानकारी ली। निगम अधिकारियों ने बताया कि यहां अमृत योजना के तहत सीवरेज का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा किया जाएगा। भविष्य में यहां जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। इस दौरान यहां सीवरेज ब्लॉकेज को दुरुस्त कर जल निकासी कराई गई।
यहां से मेयर बहमनी अधिकारियों के साथ ताजकपुर पहुंची। यहां जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में जा रहा था। ग्रामीणों ने मेयर से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। मेयर ने निगम अभियंता को समस्या का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने जल्द ही जोहड़ के किनारों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ताजकपुर में वर्षा कांटा के पास पहुंची। यहां पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। बारिश अधिक होने के कारण यहां भी जलभराव हो रहा था। मेयर ने निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द पाइप लाइन डालने के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें