फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महापौर ने अमरपुरी कॉलोनी के लोगों की सुनी समस्याएं

Thu, 10 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अमरपुरी कॉलोनी में महिलाओं की समस्याएं सुनती मेयर व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद विक्रम राणा के साथ वार्ड-20 की अमरपुरी कॉलोनी का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। कॉलोनीवासियों ने पानी निकासी, सफाई, सीवरेज, गलियों, नालियों के निर्माण और स्टॉर्म वाटर लाइन सहित कई समस्याएं महापौर के सामने रखीं। लोगों ने कॉलोनी को नियमित कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि अमरपुरी कॉलोनी समेत शहर की विभिन्न अनियमित कॉलोनियों को नियमित करवाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलोनी के नियमित होने के बाद यहां विकास के द्वार खुलेंगे और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ विभिन्न विकास कार्य करवाने का रास्ता साफ होगा। मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया कि कॉलोनी के नियमितीकरण की प्रक्रिया नियमों के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर ही समस्याओं की जानकारी ली और पानी निकासी, सफाई और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें