फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महापौर ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की ली जानकारी

Fri, 01 May 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-17 में करवाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने वीरवार को महापौर सुमन बहमनी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पार्षद प्रियांक शर्मा के साथ मनोहर वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने निर्माणाधीन सड़कों और नालियों के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली।
वहीं रेहड़ी विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में व्यवस्थित तरीके से शिफ्ट करने के अधिकारियों निर्देश दिए। महापौर बहमनी ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूरे हों। जनता के धन से होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और समय सीमा को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को वेंडिंग जोन में पानी, बिजली, शौचालयों व डस्टबिन की भी व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे खड़े रेहड़ी और फड़ी विक्रेताओं को व्यवस्थित तरीके से वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें