संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर लोगों में भारी उत्साह व बाजार में खूब रौनक दिखाई दे रही है। शहर के तमाम बाजार गुलजार रहे। रविवार को छुट्टी के बावजूद सब्जी मंडी खुली रही और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान हालात ऐसे रहे कि शाम पांच बजे तक मंडी में पैर रखने की जगह न थी। इस दौरान सब्जी, फल के साथ कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधन, श्रृंगार सहित अन्य सामानों की दुकानों पर खूब भीड़ रही। सजावटी सामान की भी खूब मांग रही।
छठ को लेकर रेलवे स्टेशन, रेस्ट हाउस रोड, पुराना रादौर रोड, न्यू मार्केट, खेड़ा बाजार, आनंद मार्केट, पेपर मिल गेट, छोटी लाइन, मीराबाई बाजार, जगाधरी वर्कशॉप रोड, कैंप, गांधी नगर, चांदपुर, आईटीआई, जगाधरी वर्कशॉप, जगाधरी छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन, सनातन धर्म चौक, रेलवे रोड बाजार, देवी भवन बाजार, खेड़ा बाजार, पत्थरों वाला बाजार, झंडा चौक सहित तमाम स्थानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
इस दौरान सबसे ज्यादा फलों व सब्जियों की जमकर बिक्री हुई। पर्व की पूर्व संध्या पर लोग इसकी तैयारियों में जुटे रहे। एक तरफ लोगों ने बाजार से व्रत व पूजन संबंधी सामान की खरीदारी की। वहीं, दूसरी तरफ यमुना घाट पर पहुंचकर लोगों ने बेदियां की रंगाई-पुताई की। इस दौरान कई लोगों नई वेदियों का निर्माण किया। इसके अलावा सभी घाट टैंट व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जा रहे हैं।
मान्यताओं के अनुसार छठी मईया की पूजा में फलों व सब्जियों का भोग लगाया जाता है। इस दौरान लौकी (घीया) और कद्दू की सब्जी व भात बनाने की परंपरा है। ऐसे में लौकी के दाम बढ़ गए। इस दौरान लौकी 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी। इसी तरह कद्दू के दाम भी तेज रहे।
इसके अलावा अनानास 100 से 150 रुपये, पानी वाला एक नारियल 70 रुपये, केला 60 से 70 रुपये दर्ज की दर से बिका। इसके अलावा गोभी, आलू, पालक, मटर, टमाटर सहित तमाम सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने मूली, गाजर, सरिफा, सिंघाडा, गन्ना, कच्ची हल्दी, अदरक, सुथनी, शकरगंदी, सुपारी, घी, अगरबत्ती, सूप, टोकरी सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। लकड़ी के साथ पीतल के सूप की बाजार में काफी मांग रही।
चार से पांच हजार में बिकी फलों की टोकरी
छठ को लेकर लोगों ने सब्जियों व फलों की खूब खरीदारी की। इस दौरान विक्रेताओं ने पूजन के लिए विशेष फलों की टोकरी तैयार की। इस दौरान चार से पांच हजार रुपये तक की बिकी। इस टोकरी में सेब, संतरा, केला, अनानास, पपीता, अनार, मौसमी, खजूर सहित 20 से ज्यादा प्रकार के फल शामिल रहे। सब्जी विक्रेता राजकुमार ने बताया कि इस बार लोगों में अपनी टोकरी तैयार करवाने का ज्यादा रूझान देखा गया। इस दौरान सेब 100 से 200, संतरा 100 से 140, अनानास 100 से 160, पपीता 80 से 100, अनार 100 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिके। वहीं, पानी वाले एक नारियल की कीमत 80 रुपये रही। इसके अलावा केला 60 से 80 रुपये प्रति दर्जन के दाम पर खूब बिका।
पश्चिमी यमुना घाट पर वेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद
पश्चिमी यमुना घाट पर वेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद
पश्चिमी यमुना घाट पर वेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद
पश्चिमी यमुना घाट पर वेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद
पश्चिमी यमुना घाट पर वेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद
पश्चिमी यमुना घाट पर वेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद
पश्चिमी यमुना घाट पर वेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद