रादौर। कमेटी चौक स्थित दुकान के ताले तोड़ हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। दुकानदार शिव दयाल अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि उसकी दुकान के ताले तोड़ कर करीब 25 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। उसका मोबाइल भी चोरी है। पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। संवाद