फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रभातफेरी में भजनों से गूंजा इलाका

Wed, 01 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रभातफेरी में भजन गातीं महिला श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
यमुनानगर। श्री हनुमान मंदिर रामपुरा कॉलोनी की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी सुबह पांच बजे मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। प्रभातफेरी मंदिर से आरंभ होकर मधु कॉलोनी पहुंची और करतारपुरा से होते हुए रामपुरा कॉलोनी निवासी रमेश शर्मा के घर पहुंची, जहां यात्रा को विश्राम दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और सीताराम व बजरंगबली के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के आचार्य शारदा मिश्रा ने बताया कि दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव समागम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें