फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जीवित पिता का क्रिया कर्म कर हरिद्वार में किया पिंडदान

Sun, 01 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जानकारी देते मामचंद। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक बेटे ने अपने जीवित पिता का क्रिया कर्म कर दिया और हरिद्वार जाकर पिंडदान तक कर आया। मामला उजागर होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
भगवानपुर निवासी मामचंद ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनके दो बेटे महेश और भारत भूषण तथा एक बेटी है। तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों बेटों को अलग-अलग तीन कमरों के मकान बनाकर दे रखे हैं। आरोप है कि बड़े बेटे महेश का चाल-चलन ठीक नहीं था और वह आए दिन झगड़ा कर परेशान करने लगा, जिस कारण उसे बेदखल कर दिया गया। इसके बाद भी वह विवाद करता रहा।
मामचंद के अनुसार बेटे की प्रताड़ना से परेशान होकर वह उत्तराखंड के विकासनगर चले गए, जहां राज मिस्त्री के पास काम करने लगे। इस दौरान वे कभी-कभी छोटे बेटे के पास भी आते-जाते रहे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि बड़े बेटे महेश ने उनकी मौत की झूठी खबर फैला दी और गांव में उनका क्रिया कर्म भी कर दिया।
आरोप है कि इस आयोजन में कई लोगों को बुलाया गया और संपत्ति हड़पने की नीयत से मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल करने की कोशिश की गई।
आरोपी बेटे महेश ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि उसके पिता अक्सर बाहर रहते हैं और शराब के आदी हैं। यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, प्रॉपर्टी का कोई मसला नहीं है।
विज्ञापन

उसने पिता पर समाज में उनकी बदनामी करने और मां के साथ झगड़ा करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सच क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें