फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उमा की हत्या में प्रयोग छुरा और कार बरामद

Wed, 17 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
उमा। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर के रमजानपुर गांव की रहने वाली उमा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी बिलाल ने उमा की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के इरादे से वारदात में इस्तेमाल किया गया छुरा कलेसर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कलेसर जंगल लालढांग से इसे बरामद कर लिया है।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी से उमा की आईडी तथा हत्या में प्रयुक्त गाड़ी और आरोपी के गांव से वारदात के समय पहने गए कपड़े भी कब्जे में लिए हैं। प्रेमिका उमा की हत्या के बाद से ही आरोपी बिलाल फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने के बाद सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी बिलाल टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने छुरा कलेसर जंगल में फेंक दिया था, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और उससे हत्या के पीछे के कारणों को लेकर कई प्रकार की पूछताछ जारी है। उमा की हत्या से पूरे इलाके में आक्रोश है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर मामले को अदालत में मजबूती से रखा जाएगा।
उमा की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी बिलाल तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी बिलाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या में प्रयुक्त सामान के बारे में अहम जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर साक्ष्य बरामद किए।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी बिलाल से उमा की हत्या में प्रयुक्त छुरा कलेसर के जंगलों से बरामद किया गया। वारदात के समय आरोपी बिलाल ने जो कपड़े पहने हुए थे, वह भी उसके गांव से बरामद किए गए। इसके अलावा कार को भी बरामद किया गया है। साथ ही उमा की आईडी बिलाल से बरामद की गई है। -राकेश कुमार, इंचार्ज, सीआईए टू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें