साढ़ौरा। ठसका चौक पर 29 मई की रात ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।। ठसका गांव निवासी राज मोहम्मद ने बताया कि 29 मई कर रात वह खेत से घर लौट रहा था। ठसका गांव के मुख्य चौक पर पम्मूवाला गांव की तरफ से आए ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। घायल ने अपना नाम पम्मूवाला निवासी गुलजार बताया। उसने गुलजार के परिजनों को फोन पर सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। संवाद