यमुनानगर। मुसिंबल के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के चौथे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्ण चंद, राजेश कुमार, परमजीत कौर एवं गीता शर्मा अतिथि रहे। इस अवसर पर राजेश कुमार ने स्वयंसेवकों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए योगाभ्यास भी करवाया। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता में भी वृद्धि होती है। परमजीत कौर ने विद्यार्थियों को देश के प्रति श्रद्धा, बलिदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनमें देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। संवाद