फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जागरूकता रैली के माध्यम से धरा दिवस का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के आशीर्वाद से संचालित रसूलपुर के श्री कृष्ण कृपा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को धरा दिवस के महत्व से अवगत करवाया। इस रैली का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई और यह मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर, नारे लगाते हुए धरती बचाओ, जीवन बचाओ जैसे संदेश दिए।प्रबंधन समिति के महासचिव श्री ओम प्रकाश चुग, विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद गोयल, उप प्रधानाचार्या गीता शर्मा, शिक्षकगण एवं कक्षा पांच से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओम प्रकाश चुग ने इस अवसर पर कहा कि पृथ्वी केवल एक दिन नहीं, हर दिन हमारी देखभाल की हकदार है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है। रैली का समापन विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुआ, जहां छात्रों ने मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें