प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। आयोजक
रादौर। राजकीय उच्च विद्यालय मंधार में वीरवार को सेवा पखवाड़े के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रिंसिपल रोहित अरोड़ा के नेतृत्व में प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता नेपाल राणा ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता कक्षा छह से आठ और नौ से 12 के दो वर्गों में हुई। नेपाल राणा ने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सफाई का महत्व बताया। इस मौके पर मुकेश कुमार, सुशील, प्रवीण, जोगिंद्र, प्रीति, उमा विकास मौजूद रहे। संवाद