फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीसीए में दाखिले का सबसे ज्यादा रुझान, दो सरकारी कॉलेजों में नहीं कोर्स

Sun, 09 Jun 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कॉलेजों में यूजी (अंडर ग्रेजुएट) दाखिले को लेकर तीन जून से चल रही आवेदन प्रक्रिया में ज्यादा रूझान बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) में दिखा है। शुरुआती छह दिनों में ही कुछ कॉलेजों में बीसीए की कुल सीट से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। साथ ही बीबीए, बीकॉम व बीकॉम (वोकेशनल) कंप्यूटर एप्लीकेशन में आवेदक खासी रुचि दिखा रहे हैं।
जिले में पांच सरकारी व छह एडेड कॉलेज हैं। डीएचई से जारी शेड्यूल मुताबिक यूजी दाखिले को लेकर तीन जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 25 जून तक चलेगी। साथ ही ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच पांच से 28 जून तक चलेगी। इसके बाद दो जुलाई को प्रथम मेरिट सूची (प्रोविजनल) व तीन जुलाई को प्रथम मेरिट सूची (फाइनल) जारी होगी। सूची में जिन आवेदकों के नाम आएंगे, उन्हें चार से आठ जुलाई तक फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन

अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए छह ही दिन हुए हैं और छछरौली के सरकारी कॉलेज में बीसीए की 60 सीटों पर 100 आवेदन आ चुके हैं। जबकि बीकॉम की 160 सीटों पर 40, बीए की 400 सीटों पर 90, बीएससी लाइफ साइंस की 20 सीटों पर 15, बीएससी फिजिकल साइंस की 160 सीटों पर 20 आवेदन आ गए हैं। ऐसे ही अन्य कॉलेजों में भी आवेदकों की सबसे ज्यादा रुचि बीसीए में दिखी है।
पहली पसंद बन रहा बीसीए सरस्वती नगर व प्रताप नगर के सरकारी कॉलेजों में नहीं हैं, जहां से 12वीं पास करने के बाद किशोर व युवाओं को बीसीए के लिए दूर के कॉलेजों में दौड़ लगानी पड़ेगी। सरकारी कॉलेजों के साथ एडेड कॉलेजों में भी जारी आवेदन प्रक्रिया के लिए हेल्प डेस्क बने हैं, जहां स्टाफ विद्यार्थियों की मदद कर रहा है।
विद्यार्थी विषय संयोजन, विभिन्न संयोजनों व पाठ्यक्रमों में कुल सीटें, कक्षावार कुल फीस आदि से संबंधित अपने प्रश्नों के साथ कॉलेज आ रहे हैं। स्टाफ की मानें तो अभी तक छह दिनों की आवेदन प्रक्रिया में सिर्फ बीसीए ही नहीं बल्कि बीबीए, बीकॉम व बीकॉम (वोकेशनल) कंप्यूटर एप्लीकेशन व अन्य कोर्स में भी आवेदकों का खासा रुझान मिला है।
विज्ञापन

आईटी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं देख चुना बीसीए
आवेदन करने पहुंची रश्मि, संज्ञा ने बताया कि आईटी के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इसमें साल भर के आकर्षक पैकेज के साथ नौकरी मिल सकती है। साथ ही स्वयं का रोजगार भी स्थापित किया जा सकता है, इसलिए यूजी की पढ़ाई के लिए बीसीए में आवेदन का मन बनाया है। ऐसे ही मनोज, विरेंद्र ने कहा कि उनका रुझान मार्केटिंग के क्षेत्र में नौकरी या व्यापार करना का है, इसलिए बीबीए की पढ़ाई करने का निर्णय लिया है। फिलहाल किस कॉलेज में यह कोर्स है और कितनी फीस व स्टाफ है, यह जान रहे हैं। जहां सुविधा लगेगी, वहां वह आवेदन करेंगे। अभी व दीपक ने बीकॉम व राजू व बंटी ने बीकॉम (वोकेशनल) कंप्यूटर एप्लीकेशन को चुना है। अंजनी, सलोनी ने बताया कि वह आईएएस अफसर बनना चाहते हैं, इसके लिए वह बीए की पढ़ाई करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें