यमुनानगर। व्यासपुर में घर से ताला तोड़कर बंदूक चोरी कर ली गई। घटना पांच से आठ जुलाई के बीच की है। इस दौरान परिवार के लोग घर से बाहर थे, जहां से लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। शिकायत पुलिस को दी। थाना व्यासपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में व्यासपुर में पुराना पेट्रोल पंप के पास रहने वाले बेअंत कौर ने बताया कि कोई अज्ञात उनके घर से ताला तोड़कर एक 12 बोर बंदूक चोरी कर ले गया है। संवाद