फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेलीकॉप्टर से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा

Thu, 12 Nov 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हेलीकॉपर पर दूल्हन लेने पहुंचे दूल्हे को देखने उमड़े लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। कस्बे के ताजेवाला में एक शादी उस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हा हेलीकॉप्टर से बरात लेकर पहुंचा। समाजसेवी मनव्वर खान की बेटी की शादी में दूल्हे के हेलीकॉप्टर से पहुंचने का नजारा देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग जुट गए। खास बात यह रही कि मनव्वर खान के बेटे की बरात भी हेलीकॉप्टर से रवाना हुई। शादी में इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक ही परिवार में बेटी की शादी में दूल्हे का हेलीकॉप्टर से पहुंचना और बेटे की बरात का इसी अंदाज में जाना लोगों के लिए खास आकर्षण रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें