हेलीकॉपर पर दूल्हन लेने पहुंचे दूल्हे को देखने उमड़े लोगों की भीड़। संवाद
प्रतापनगर। कस्बे के ताजेवाला में एक शादी उस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हा हेलीकॉप्टर से बरात लेकर पहुंचा। समाजसेवी मनव्वर खान की बेटी की शादी में दूल्हे के हेलीकॉप्टर से पहुंचने का नजारा देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग जुट गए। खास बात यह रही कि मनव्वर खान के बेटे की बरात भी हेलीकॉप्टर से रवाना हुई। शादी में इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक ही परिवार में बेटी की शादी में दूल्हे का हेलीकॉप्टर से पहुंचना और बेटे की बरात का इसी अंदाज में जाना लोगों के लिए खास आकर्षण रहा। संवाद